{"_id":"baaf5585490d6216fbda67a5bdcc9724","slug":"amin-to-indecency-torn-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन से अभद्रता कर कागजात फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमीन से अभद्रता कर कागजात फाड़े
Sahaswan
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यायालय से जारी कमीशन का निष्पादन करने गए अमीन से एक ग्रामीण ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कागज फाड़ दिए। अमीन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को न्यायालय अमीन कालीचरन पुत्र चेतराम गांव पाबेड पुख्ता कोर्ट से जारी कमीशन का निष्पादन करने मौके पर गए थे। आरोप है कि गांव के राजेंद्र पुत्र लाल सहाय ने उनके साथ अभद्रता की। गाली गलौज करते हुए सरकारी कागजात फाड़ दिए। इस संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश कुमार के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।