{"_id":"bacaa3abb1bff9b9cc3e1787a96584a2","slug":"against-eve-teasing-so-did-guilty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध किया तो मिली जलालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध किया तो मिली जलालत
कादरचौक।
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा और आरोपी तोताराम का घर आसपास में ही है। रविवार रात छात्रा ने जब छेड़छाड़ के बारे में अपने पिता को बताया कि वह तोताराम के घर उलहाना लेकर पहुंचे। यहां तोताराम और उसकी पत्नी कुसुमा छात्रा के पिता पर हमलावर हो गए। गांव वालों की मानें, तो तोताराम और उसकी पत्नी ने छात्रा के पिता के साथ हाथापाई भी की।
उस समय गांव वालों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला रफा-दफा कर दिया था। घर पहुुंचने के बाद पिता ने छात्रा को काफी समझाया। उससे कहा कि दिन निकलने पर थाने में शिकायत करेंगे। यह किसी को नहीं पता था कि छेड़छाड़ और शिकायत करने पर जलालत से छात्रा इस कदर झुब्ध हो जाएगी कि वह खुदकुशी कर लेगी। छात्रा के दिल में टीस थी। उसका परिवार तोताराम के मुकाबले काफी गरीब है। रात में जब पूरा परिवार गहरी नींद सो रहा था, तभी वह चुपके से घर से निकल गई और फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।
00
गरीबी ऐसी कि घर में दीवारें तक नहीं
कादरचौक। छात्रा का परिवार बेहद गरीब है। गांव के पश्चिम दिशा में छात्रा के पिता खेत में परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहते हैं। पास ही आरोपी तोताराम का पक्का मकान है। छात्रा के घर में दरवाजे और दीवारें तक नहीं हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन और तीन छोटे भाई हैं। कमाई का जरिया 14 बीघा जमीन है।