{"_id":"5794d71b4f1c1b4e45c4b60e","slug":"after-wrangling-husband-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकरार होने पर पति को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तकरार होने पर पति को मार डाला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर ने लगाया आरोप, पहले सिर में डंडा मारा फिर डाला खौलता पानी
मोहल्ला शिवपुरम में शनिवार रात हुई वारदात, आरोपी महिला गिरफ्तार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौलते पानी से मौत की पुष्टि, चोट का जिक्र नहीं
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर पांच में पति-पत्नी के बीच हुई तकरार के बाद पत्नी रेखा ने पति भूरे की हत्या कर दी। उसने पहले भूरे के सिर में डंडा मारा, जब वह बेहोश हो गया तो खौलता हुआ पानी डाल दिया। मृतक के भाई रामबहादुर की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला थाने में रखा गया है। उसके तीन अविवाहित बेटे हैं।
शहर के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर पांच निवासी भूरे (41) पुत्र रग्घू प्लंबर था। शनिवार रात भूरे शराब पीकर घर आया। पत्नी रेखा से उसकी तकरार हो गई। परिजनों के मुताबिक इसके बाद पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। तीनों बेटे राहुल, राजीव और मुकेश छत पर सो रहे थे। भूरे के भाई रामबहादुर का आरोप है कि रेखा ने उसके भाई के सिर में डंडा मारा। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। रेखा ने पहले से ही पानी खौलने के लिए रख दिया था। चीखपुकार होने पर परिवार के बाकी लोग भी जाग गए। गंभीर हालत में भूरे को रात में ही जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। हत्या के इस मामले से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
खौलता पानी डाले जाने से हुई मौत
मृतक के भाई राम बहादुर का आरोप है कि रेखा ने पहले उसके भाई को विषाक्त पदार्थ दिया, फिर सिर में डंडा मारा और बेहोश होने पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शरीर पर एक साथ खौलता हुआ पानी डाल देना बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ दिए जाने जाने या सिर में गंभीर चोट का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है। पति-पत्नी के बीच तकरार के बाद यह घटना हुई है।
- मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
--
शराब पीकर पीटता था इसलिए मार डाला
मोहल्ले के लोग वाले बोले, भूरे की पत्नी झगड़ालू स्वभाव की
महिला थाने में बैठी रेखा के माथे पर जरा भी शिकन नहीं थी। उसका कहना है कि पति अक्सर शराब पीकर उसको पीटता था। शनिवार रात भी उसने भूरे शराब पीकर आया था। वह उससे तंग आ गई थी। उसने हंसिया से गले पर बार भी किया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद ही रेखा ने यह कदम उठाया।
रेखा का मायका पीलीभीत शहर में सीतापुर मोड़ पर है। उसके पिता दिनेश सिंह की मौत हो चुकी है। करीब 19 साल पहले रेखा की भूरे से शादी हुई थी। सबसे बड़ा बेटा राहुल करीब 17 साल का है। इसके बाद राजीव और मुकेश हैं। बकौल रेखा शनिवार रात भूरे नशे में पूरी तरह से धुत था। परिवार की माली हालत ज्यादा ठीक नहीं है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो भूरे किसी से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखता था। उसकी पत्नी रेखा जरूर झगड़ालू किस्म की महिला है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बदायूं। भूरे की माली हालत ज्यादा ठीक नहीं है। उसकी मौत से उसके तीन बेटों राहुल राजीव और विकास के सिर से पिता का साया उठ गया है। इनकी मां को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में तीनों संतानों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।