फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After killing farm worker's body thrown in

हत्या करने के बाद खेत में फेंका मजदूर का शव

Wed, 18 May 2016 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस मान रही हादसा, परिवार ने तहरीर नहीं दी
हत्या करने के बाद नन्हे उर्फ धारा सिंह का शव किसी ने खेत में फेंक दिया। परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले को हादसा मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत सिर में गंभीर चोट से हुई बताई गई है। शरीर पर भी चोटों के कई निशान हैं। मृतक के भाई ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह शराब पीने का आदी था।

कुंवरगांव थाने के गांव चकोलर निवासी नन्हे उर्फ धारा सिंह (35) की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करता था। सोमवार को वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ पड़ोस के गांव वनगवां में मजदूरी करने गया था। रात में नन्हे घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश भी किया। मंगलवार सुबह नन्हे का शव उसी के गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला। नन्हे के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजवीर का कहना है कि नन्हे शराब पीने का आदी था। पोस्मार्टम रिपार्ट में नन्हे की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगना बताई गई है। हालांकि, मृतक के परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर अब तक नहीं दी गई है। एसओ वाहिद खान का कहना है कि तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed