{"_id":"587128334f1c1b005215c959","slug":"adpur-houses-damaged-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदपुर में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदपुर में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ
अमर उजाला ब्यूरो दबतोरी।
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान बज्रपात, कोई हताहत नहीं हुआ
तेज धमाके के साथ गिरी बिजली, गांव में दहशत
बिसौली कोतवाली के गांव आदपुर में शनिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से गांव के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। इलाके में शनिवार को पूरा दिन रिमझिम बारिश होती रही।
शनिवार के दिन के शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। हालांकि, कई बार तेज बारिश भी हुई। दोपहर के वक्त बारिश की वजह से आदपुर गांव का विजयपाल परिवार के साथ अपने घर में था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ उसके आंगन में बिजली गिरी। बिजली गिरने से मकान के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। आंगन में रखे बर्तन भी जल गए। मकान में सबसे ज्यादा नुकसान रसोई और बाथरूम को हुआ। मकान का छीना भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके की वजह से गांव के लोग दहशत में आ गए। बिजली गिरने की खबर मिलने पर गांव के प्रधान मुकेश माहेश्वरी समेत कई लोग विजयपाल के घर पहुंचे। प्रधान ने बज्रपात से हुए नुकसान के संबंध में तहसील प्रशासन को जानकारी दे दी है।