फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Administrative officer and bank manager's home theft

प्रशासनिक अधिकारी और बैंक मैनेजर के घर चोरी

Tue, 03 Oct 2017 11:40 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 03 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Administrative officer and bank manager's home theft
चोरी
शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। सोमवार रात विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी और उनके भाइयों के घर में घुसे चोर पांच हजार रुपये और मोबाइल ले गए। घरवालों को घटना की मंगलवार सुबह जागने पर हुई। सूचना देने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित सपा के पूर्व मंत्री आबिद रजा के भांजे हैं।
विज्ञापन

विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी सुहैल फरसोरी, उनके भाई और बैंक मैनेजर मामंजर फरसोरी और दास कॉलेज के प्रोफेसर एमएम फरसोरी शहर कोतवाली क्षेत्र के फरसोरी टोला मोहल्ले में एक ही मकान में रहते हैं। सुहैल के बेटे मो. अली फिरसोरी ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे तक घरवाले जागते रहे। मंगलवार सुबह छह बजे उसकी आंख खुली तो घर में सामान फैला पड़ा था। उसने घर के अन्य लोगों को जगाया। उन्होंने देखा तो सुहेल और मामंजर का मोबाइल और उनके भाई एमएम फरसोरी के यहां से पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल, कुछ सोना गायब था। सुहेल के मुताबिक चोर छत से होकर घर के अंदर पहुंचे होंगे। घटना की सूचना देने पर यूपी-100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।  
विज्ञापन

--
बर्थडे का गिफ्ट भी ले गए चोर 
दास कॉलेज के प्रोफेसर एमएम फरसोरी की बेटी हेया का मंगलवार को जन्मदिन था। परिवार वाले उसके लिए सोमवार रात बाजार से गिफ्ट लेकर आए थे। चोर बर्थडे गिफ्ट भी चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed