{"_id":"573b62ca4f1c1b5b26ac7a15","slug":"abandoned-car-burned-by-flames","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जली लावारिस कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धू-धू कर जली लावारिस कार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसफपुर रोड पर मदनलाल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह एक इंडिका कार में आग लग गई, जिससे आग में जल गई। आग बुझाने के लिए कोई सामने नहीं आया। साथ ही किसी ने कार की दावेदारी भी पेश नहीं की है। कार पर उत्तराखंड का नंबर लिखा हुआ था। इस तरह से अचानक कार जलने व किसी के द्वारा कोई कार्रवाई न करने को लेकर नगर में चर्चा रही। इस बारे में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच की जाएगी।
स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग
बिसौली। नगर के बस स्टैंड पर खड़ी बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे बस जलकर खराब हो गई। मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले बस की आधी बॉडी जल चुकी थी। आग लगने से रात में नगर में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना पाकर एसडीएम भी मौके पर गए।
सूचना पर कोतवाल कश्मीर सिंह, दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर बस में लगी आग पर काबू पाया। एसडीएम गुलाबचंद और सीओ राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।