फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a container loaded with the skin of cows fall

गोवंशीय पशुओं की खाल से भरा कैंटर पलटा

Sat, 05 Dec 2015 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 05 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
a container loaded with the skin of cows fall
जरीफनगर थाने के पास घटना, चालक भागा, सहसवान से गुन्नौर की ओर जा रहा था ट्रक
विज्ञापन


जरीफनगर थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर शनिवार तड़के सहसवान से गुन्नौर की ओर जा रहा कैंटर सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक से टकराने के बाद खाई में पलट गया। इसमें प्रतिबंधित पशुओं की खालें भरी हुई थीं। कैंटर पलटने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने जेसीबी मंगा कर हाईवे साफ कराया। तब यातायात चालू हो सका। कैंटर में प्रतिबंधित पशुओं की करीब 1500 खाल होने का अनुमान है। पुलिस ट्रक मालिक को ट्रेस करने में जुटी हुई है। यह पहला मौका नहीं है, जब जिले में इतनी बड़ी तादाद में प्रतिबंधित पशुओं की खाल बरामद हुई हों। इससे पहले भी कुंवरगांव, सहसवान, उझानी थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधित पशुओं की खालें बरामद हो चुकी हैं।
 
कैंटर से मिले मांस तस्करी के बहीखाते

कैंटर से कई ऐसे कागजात मिले हैं। इनमें मांस और प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वालों के कई राज छिपे हुए हैं। बदायूं के उझानी, उसहैत, ककराला, सहसवान, संभल के जुनावाई समेत कई इलाकों के नाम भी लिखे हैं। पशु तस्करों के कई कोड भी लिखे हैं। इनकी गहनता से पड़ताल हो तो इस मांस तस्करी गैंग का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं, प्रतिबंधित पशुओं के मांस और खाल की तस्करी को लेकर जिला बदनाम है। यहां यह कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। खादी और खाकी के गठजोड़ की वजह से पुलिस कभी बड़े माफियाओं पर हाथ नहीं डालती। तमाम मामले लीपापोती करके निपटा दिए जाते हैं। पिछले दिनों मुजरिया पुलिस ने तीन 14 टायरा ट्रक पकड़े थे। इनमें प्रतिबंधित पशु भरे हुए थे। तीन तस्करों को मौके से ही छोड़ दिया था। इन तस्करों ने एक बड़े नेता को अपना मामा बताया था। अब देखना है कि ताजा मामले में पुलिस की पड़ताल माफिया तक पहुंचती है या फिर इसका भी वही हश्र होता है, जो बाकी मामलों का होता रहा है। एसओ जरीफनगर, गंगा सिंह यादव ने बताया कि ट्रक को मय खालों के कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ट्रक मालिक और तस्करों को ट्रेस कर लिया जाएगा। बरामद खालें अवैध हैं या वैध इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed