{"_id":"5ca21988bdec22143d397c5c","slug":"91554127240-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण को पालिका ने किया चिह्नित, दुकानदारों में खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध निर्माण को पालिका ने किया चिह्नित, दुकानदारों में खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। मोहल्ला संख्या तीन में काजी हाउस के लिए निर्धारित की गई भूमि पर हुए पिछले दिनों कुछ लोगों ने दुकानें बनवा लीं। पालिका प्रशासन ने अब इन दुकानों को अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित किया है, जिससे कब्जा धारकों में खलबली मच गई है।
नगर के मोहल्ला संख्या तीन में नफीस खां की आटा चक्की के सामने कई वर्ष पहले नगर पालिका ने नगर में विचरण करने वाले लावारिस पशुओं को बंद करने के लिए काजी हाउस का निर्माण कराया था। धीरे-धीरे काजी हाउस धराशायी होता गया, जिसके बाद इस भूमि पर इसी मोहल्ले के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर कुछ दुकानों का निर्माण कराकर उनको किराये पर उठा दिया। पिछले दिनों कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की, जिसके बाद इसकी जांच नगर पालिका परिषद को करने के निर्देश दिए गए। पालिका के अवर अभियंता विनय कुमार सक्सेना ने इस भूमि पर हुए निर्माण को चिह्नित किया है, साथ ही अवैध कब्जा करने वालों से निर्माण की स्वीकृति से संबंधित अभिलेख मांगे हैं। जेई ने बताया कि यदि वे अभिलेख नहीं देते हैं, तो लोकसभा चुनाव बाद इस निर्माण को धराशायी करने की कार्रवाई की जाएगी।