फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया जाम

मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया जाम
उघैती (बदायूं)। करीब दस दिन पहले मारपीट में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान बरेली में दम तोड़ दिया। कोई कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिवार वालों ने सोमवार सुबह सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर परिवार वाले माने और शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

धनपाल (21) पुत्र रामदास उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर सोनिया खेड़ा निवासी था। वह 15 मार्च को अपने ही गांव के विपिन की बरात में दावत खाने ऐपुरा गया था। उसी दिन शादी की दावत खाकर वह बाइक से घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि उसी समय रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे मरा जानकर छोड़कर फरार हो गए। इस पर परिवार वाले उसे गंभीर हालत में बरेली ले गए। तभी से युवक का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को युवक के शव का बरेली में पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद परिवार वाले देर रात शव लेकर गांव लौटे और सोमवार सुबह शव लेकर करनपुर गांव के पास पहुंच गए। वहीं सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सहसवान रामकरन, तहसीलदार बिसौली राजेंद्र प्रसाद चौधरी भी आ गए। उन्होंने बमुश्किल परिवार वालों को समझाया, साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं परिवार वालों ने जाम खोला और शव को अपने गांव ले गए। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे दोनों तरफ काफी वाहन एकत्र हो गए। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जिन लोगों ने युवक के साथ मारपीट की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर, उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed