फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती

दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक सोलह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। उसके परिवार वालों को जब पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने किशोरी के रिश्ते के ममेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने देर शाम किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोलह वर्षीय किशोरी जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी है। किशोरी के मुताबिक उसके दो भाई हैं और दोनों दिल्ली में रहते हैं। आरोप है कि करीब चार माह पूर्व रिश्ते का ममेरा भाई उसके घर आया था। उस समय उसके मां-बाप भी घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाकर ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन लोकलाज के डर से उसने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। तीन-चार दिन से परिवार वाले समझ रहे थे कि शुगर की वजह से किशोरी का पेट बढ़ रहा है। इस पर वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने परिवार वालों को तुरंत अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। उसके बाद परिवार वालों ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए। शुक्रवार सुबह परिजन किशोरी को लेकर जरीफनगर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करते हुए उसे मेडिकल परीक्षण को महिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी को एक पुलिस टीम उसके गांव रवाना हो गई है।
विज्ञापन


परिवार वाले किशोरी को लेकर सुबह थाने आए थे। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। आगे मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश यादव, एसआई जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed