फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पड़ोसी ने युवक को जहर देकर मार डाला

पड़ोसी ने युवक को जहर देकर मार डाला

Mon, 19 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने युवक को जहर देकर मार डाला
दुर्वेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी ने युवक को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन

मृतक की मां ने पड़ोसी के खिलाफ लिखाई नामजद रिपोर्ट, आरोपी घर से फरार
पोस्टमार्टम के दौरान जहर के लक्षण मिले, विसरा सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज (बदायूं)।
नगला हुसैनपुर गांव में पड़ोसी ने एक युवक को अपने घर बुलाया और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। मृतक की मां ने पड़ोसी के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैन निवासी नन्हीं देवी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उनके 22 वर्षीय बेटे दुर्वेश को पड़ोसी मैकू बुलाकर अपने साथ ले गया। दुर्वेश देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी हरिद्वार में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे अपने पति को दी। साथी नन्हीं देवी ने परिवार वालों की मदद से दुर्वेश की तलाश शुरू कर दी, लेकिन रात भर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह नन्ही देवी गांव के अन्य लोगों के साथ पड़ोसी मैकू के घर गईं। मैकू अकेला रहता है, जो घर से गायब था। दुर्वेश का शव चारपाई पर पड़ा था। बेटे की लाश देखते ही नन्हीं देवी बुरी तरह बिलखने लगी। कोहराम मचने पर कुछ ही देर में गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना थाना वजीरगंज पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान दुर्वेश के पेट में जहर के लक्षण पाए गए, जिसकी पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

नन्हीं देवी का आरोपी है कि उनके बेटे दुर्वेश की पड़ोसी मैकू ने जहर देकर हत्या कर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मैकू के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम तक कई जगह दबिश देने के बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। दुर्वेश की हत्या क्यों की गई इसका परिवार वालों के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुर्वेश की लाश चारपाई पर पड़ी मिली थी। तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
- अमृतलाल, एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed