फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सो रही पुलिस, लभारी में कहर बरपा रहे हैं डकैत

सो रही पुलिस, लभारी में कहर बरपा रहे हैं डकैत

Tue, 17 Oct 2017 11:53 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सो रही पुलिस, लभारी में कहर बरपा रहे हैं डकैत
लूटपाट। - फोटो : अमर उजाला
कादरचौक (बदायूं)। हथियारबंद बदमाशों ने लगातार दूसरी बार सोमवार रात थाने से चंद कदम की दूरी पर लभारी गांव में धावा बोला। प्रधान के घर में घुसे बदमाश डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवर लूटकर ले गए। बदमाशों ने प्रधान की लाइसेंसी बंदूक भी लूटी थी, जो घर के बरामदे में छोड़ गए थे। हालांकि 17 कारतूसों समेत पेटी को साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर कादरचौक पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी उमेश गुप्ता और उनके भाई अवनेश गुप्ता के घर में लूटपाट की थी। सोमवार रात बदमाशों ने व्यापारी उमेश गुप्ता के घर के सामने रहने वाले प्रधान अनिल मिश्रा के घर में धावा बोला। रात करीब दो बजे बदमाश प्रधान के घर में पिछवाड़े से छत पर चढ़े। बदमाश चैनल का ताला तोड़कर घर में घुस आए। सभी लोग छत पर बने कमरों में सो रहे थे। व्यापारी के घर पड़ी डकैती की वजह से सभी ने अपने कमरों की कुंडी अंदर से बंद कर ली थी। बदमाशों ने सभी कमरों की कुंडी बाहर ले लगा दी। दो कमरों में कोई नहीं था। सो बदमाशों ने उन कमरों में रखी सेफ को तोड़ डाला। जिनमें से बदमाशों ने सोने की एक जोड़ी चूड़ी और लाइसेंसी बंदूक मय कारतूस की पेटी के लूट ली। बदमाशों के आने की आहट सुनकर प्रधान की दादी पुष्पा मिश्रा उठ गईं। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली से उड़ा देने की धमकी देकर उन्हें खामोश कर दिया और उनका भी चैनल बाहर से बंद कर दिया। फिर बदमाश नीचे उतर आए। नीचे प्रधान के ताऊ ब्रजेश मिश्रा एक कमरे में सो रहे थे सो उनके कमरे की भी कुंडी बाहर से बंद कर दी। नीचे ही प्रधान के पिता डॉ. रामसेवक मिश्र की क्लीनिक और मेडिकल स्टोर हैं। सो बदमाशों ने मेडिकल स्टोर से डेढ़ लाख की नकदी निकाल ली। मुख्य दरवाजे से बदमाश चले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद परिवार वालों ने किसी तरह अपने कमरों से बाहर आकर शोर मचाया। रात में ही थाना पुलिस को सूचना दी। गांव के सभी लोग जाग गए। दहशत की वजह से लोग घरों के अंदर की कैद रहे। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बदमाशों को पकड़ने जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अनिल मिश्रा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बोले-बदमाश लाइसेंसी बंदूक को उन्हीं के बरामदे में डाल गए थे। हां कारतूस की पेटी जरूर ले गए। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-------
पुलिस के खोखले दावे, लोगों में दहशत
कादरचौक। पुलिस दावा कर रही है कि सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे तक वह लभारी में गश्त कर रही थी। पुलिस के आने के बाद करीब दो बजे बदमाशों ने प्रधान के घर में घटना को अंजाम दे दिया।
एक के बाद एक लूट की वारदात से पुलिस भले ही परेशान नहीं हो रही हो मगर इलाके की जनता में दहशत है। लोगों की जुबान पर यह बातें ज्यादा आ रहीं हैं कि क्या बदमाशों को पुलिस के लोकेशन की पल-पल की जानकारी रह थी। जो पुलिस के हटने के बाद घटना को अंजाम दिया जा रहा है। फिर व्यापारी के घर पड़ी डकैती की सूचना देने के बाद भी पुलिस खामोशी की चादर ओढ़े रही और बदमाशों ने इसी गांव में दूसरी घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने क्षेत्र के दर्जन भर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस को उनसे घटना के बारे में कोई खास क्लू नहीं मिला है पर पुलिस अंधेरे में ही तीर चलाकर लोगों के आक्रोश को शांत करने की कोशिश में है।
00000
उसहैत इलाके के दो घरों में लूटपाट
म्याऊं (बदायूं)। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव रिजौला में बदमाशों ने दो घरों पर धावा बोलकर हजारों की संपत्ति लूट ली। बाद में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। दो घरों में हुई लूट की घटनाओं से क्षेत्र की जनता में दहशत है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रिजोला में सोमवार की रात लगभग एक बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सबसे पहले पप्पू के घर घुसकर बक्से में रखे जेवर लूट लिए। फिर बदमाशों ने बिटटू के घर में घुसकर बक्से में रखी सोने की जंजीर, टॉपस और अंगूठी आदि लूट लिए। बिटटू के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी ओर फायर किया और फरार हो गए।

पीड़ित बिटटू ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उसने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी, जिसके पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन थाने को सूचना देने की बात कहकर लौट गई। दो घरों में हुई लूट से लोगों में दहशत है। इधर, थाना पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में उसके पास कोई सूचना नहीं मिली है।
000000000
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed