फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिल्सी इंस्पेक्टर ने सिपाही और उसकी पत्नी को पीटा

बिल्सी इंस्पेक्टर ने सिपाही और उसकी पत्नी को पीटा

Tue, 25 Jul 2017 07:38 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी इंस्पेक्टर ने सिपाही और उसकी पत्नी को पीटा
बदायूं। बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह और थाने के मुंशी दिग्विजय सिंह पर यूपी 100 में तैनात एक सिपाही ने मारपीट करने और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सिपाही ने इस बारे में शिकायत की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसपी देहात एसपी सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन

मुजरिया थाने में तैनात यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर की तैनाती सोमवार को बिल्सी थाना क्षेत्र में थी। धर्मवीर के मुताबिक रात करीब साढ़े सात बजे बिल्सी थाने के गांव सत्यपुर भिलौलिया से प्यारे लाल पुत्र लाखनराम ने यूपी 100 को कॉल की, कॉल मिलने के बाद वह पीआरवी से सत्यपुर भिलौलिया पहुंच गया। गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की बात सामने आई। यह भी पता लगा कि जिस लड़के को पीटा गया वह लापता है। इस दौरान कई बार सेट पर बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर बिल्सी और सीओ को भी उसने घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बावजूद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसी दौरान कुछ लोग प्यारे लाल को खींचने लगे। इस पर यूपी 100 के स्टाफ ने प्यारे लाल को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। थाने पहुंचने के बाद उसने मुंशी दिग्विजय सिंह से प्यारे लाल को लिखा-पढ़ी कर सुपुर्दगी में लेने के लिए कहा, लेकिन मुंशी ने लिखा-पढ़ी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर सिंह का आरोप है कि मुंशी दिग्विजय सिंह उससे अभद्रता करने लगा। कुछ देर में इंस्पेक्टर बिल्सी अमित कुमार सिंह भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर बिल्सी और थाने के मुंशी ने उससे मारपीट कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद वह वहां से चला गया। धर्मवीर सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी और बच्चे बिल्सी थाना परिसर में बने क्वार्टर में ही रहते हैं। आरोप है कि रात में करीब 12 बजे इंस्पेक्टर बिल्सी ने उसके क्वार्टर के दरवाजे पर लातें मारीं और गालियां दीं। उसकी पत्नी से भी अभद्रता की। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी ने इस बारे में बताया। मंगलवार को धर्मवीर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ एसएसपी चंद्र प्रकाश से मिलकर मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले में जांच एसपी देहात एसपी सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट...
बिल्सी थाने पहुंचे एसपी देहात, दर्ज किए बयान
बदायूं। सिपाही को पीटने के मामले में जांच के लिए एसपी देहात एसपी सिंह मंगलवार शाम बिल्सी थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में आरोप लगाने वाले सिपाही धर्मवीर सिंह और इंस्पेक्टर बिल्सी अमित कुमार सिंह से भी बात की। एसपी देहात ने बताया कि जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंप देंगे।

------
वर्जन-
आरोप गंभीर है। मामले में जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
--------
सिपाही का आरोप गलत है। मुंशी से वह झगड़ रहा था, मैंने समझाया और शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही तो झूठे आरोप लगा रहा है। मारपीट करने और वर्दी फाड़ने का आरोप गलत है। जांच में सच सामने आ जाएगा।
-अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बिल्सी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed