{"_id":"5955d48c4f1c1b40368b46d3","slug":"91498797196-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी पर आजम के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी पर आजम के खिलाफ तहरीर
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर आजम के खिलाफ तहरीर
बदायूं। सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और महासचिव आजम खां की सेना को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उनके खिलाफ अधिवक्ता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। हालांकि तहरीर पर देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। एसपी सिटी कमल किशोर का कहना है कि तहरीर दी गई है लेकिन मामला रामपुर का है इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
अधिवक्ता अरविंद पाल सिंह परमार ने बृह्स्पतिवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में अपने अधिवक्ता साथियों के साथ दी गई तहरीर में कहा कि सेना को लेकर दिया गया आजम का बयान राष्ट्रीय सम्मान को नुकसान पहुंचाने, सेना का अपमान करना है, जो देशद्रोही की श्रेणी में आता है। बता दें कि बुधवार को आजम खां ने रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तापस सक्सेना, जितेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मिथलेश मिश्र आदि अधिवक्ताओं ने अभद्र टिप्पणी को लेकर आजम के खिलाफ तहरीर दी है
एसपी सिटी का कहना है कि सिविल लाइंस थाने में अधिवक्ताओं ने तहरीर दी है। आजम खां ने बयान रामपुर में दिया है इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। विचार विमर्श किया जा रहा है।