फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कुरऊ गांव में बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत

कुरऊ गांव में बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत

Sun, 12 May 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
कुरऊ गांव में बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुरऊ में बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की लेकिन पुलिस के हत्थे कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

ग्राम कुरऊ में दो दिन से लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। इससे गांव वाले पहले की अपेक्षा और सतर्क हो गए हैं। बताते हैं कि शुक्रवार आधी रात के बाद कुछ ग्रामीण अपनी-अपनी छतों पर जाग रहे थे। इसी बीच कुछ बदमाश कुलदीप पटेल के घर में घुस गए। आहट होने पर उन्हें तुरंत पता चला गया, जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। इससे बदमाश उनके घर से निकलकर जंगल की ओर भाग खड़े हुए। शोर शराबा सुनकर एकत्र हुए गांव वाले बदमाशों के पीछे पड़ गए लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मिलते ही बदरपुर, गुराई, भरकुईया समेत कई गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच बदमाशों का पीछा किया। सूचना इंस्पेक्टर सिविल लाइन ओपी गौतम भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और देर रात तक गांव वालों के साथ कांबिंग करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी
उसहैत। कस्बा निवासी जितेंद्र पुत्र राम प्रकाश शनिवार शाम बाजार में सब्जी लेने गए। उन्होंने बाइक बाजार में खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने में लग गए। कुछ देर बाद लौटे तब तक उनकी बाइक चोरी हो गई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed