फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घरेलू कलह में दो भाइयों ने की जान देने की कोशिश

घरेलू कलह में दो भाइयों ने की जान देने की कोशिश

Mon, 29 Apr 2019 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में दो भाइयों ने की जान देने की कोशिश
बिल्सी (बदायूं)। ग्राम रिसौली में रविवार दोपहर दो भाइयों ने जान देने की कोशिश की। एक भाई ने केरोसिन पी लिया तो दूसरे ने जहर खा लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रिसौली में मोहनपट्टी निवासी प्रमोद कुमार और उसके छोटे भाई अमन कुमार में रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे दोनों ने गुस्से में आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रमोद कुमार ने घर में रखा केरोसिन पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे देखकर अमन कुमार ने कीटनाशक खा लिया। उसके बाद वह भी घर में उल्टियां करने लगा। दोनों को बेहोश देखकर मोहल्ले के लोगों ने यूपी-100 को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed