फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ठंडे बस्ते में गया थाने में जाम छलकाने का मामला

ठंडे बस्ते में गया थाने में जाम छलकाने का मामला

Sat, 27 Apr 2019 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
ठंडे बस्ते में गया थाने में जाम छलकाने का मामला
बदायूं। बिनावर थाने में इंस्पेक्टर के जन्मदिन पर जाम छलकाने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। दो-तीन दिन तक पुलिस अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते रहे, लेकिन उसके बाद मामला पूरा ठंडा हो गया। उसके बाद न तो किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई और न ही जांच पूरी हो सकी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरज कुमार सोलंकी के जन्मदिन पर बिनावर थाने में जमकर शराब पी गई थी। जाम से भरे गिलास छलकाए गए थे। इतना ही नहीं थाने में डीजे पर नृत्य किया गया था। बाद में जाम छलकाने और डांस करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसी को आधार मानते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को जांच सौंपी थी लेकिन दो दिन बाद उनसे जांच हटाकर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को दे दी गई। दो-तीन दिन तक यह मामला काफी गर्म रहा लेकिन उसके बाद मामला ठंडा होता चला गया, फिर अधिकारियों ने भी कोई रुचि नहीं ली। ऐसा लगा जैसे कि बिनावर थाने में ऐसा कोई मामला हुआ ही नहीं था। जैसे बिनावर थाने के पुलिस कर्मियों का नशा उतर गया, वैसे ही यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन




चुनाव की वजह से सभी अधिकारी व्यस्त थे। इससे कोई जांच नहीं हो पाई। अब एक-एक करके सभी मामलों की जांच होगी। बिनावर थाने के मामले को भी गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed