फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for a life-threatening attack involving locking the victim inside the house during a settlement meeting.

Meerut News: समझौते के समय घर में बंद कर जानलेवा हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for a life-threatening attack involving locking the victim inside the house during a settlement meeting.
- पुलिस ने तीन आरोपियों को दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था
विज्ञापन

- छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। पुलिस ने चार दिन पूर्व समझौते के लिए घर बुलाए गए लोगों को घर में बंद कर जानलेवा हमला व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त लाठी-डंडे तथा वाइपर बरामद किया है।
कस्बे में आरिफ और मुबारिक पक्ष में काफी समय से विवाद चल रहा है। इसके चलते 22 जून को दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि आरिफ ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 23 अगस्त को इस मामले में कस्बे में ही जावेद के यहां समझौता बैठक चल रही थी। आरोप है कि मुबारिक पक्ष के लोगों ने घर बंद कर समझौते के लिए पहुंचे लोगों को जमकर पीटा तथा फायरिंग की। इस मामले में एक व्यक्ति गोली लगने और चार लोग मारपीट में घायल हो गए थे। इस मामले में आरिफ की ओर से कस्बा निवासी 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुबारिक, आरिफ तथा नौशाद को दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तालिब और वसीम को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि इस मामले में 11 लोग नामजद हैं। पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगी हुई हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed