फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants trampled farmers' flourishing crops

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने रौंदी किसानों की लहलहाती फसल

Thu, 27 Aug 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Elephants trampled farmers' flourishing crops
गन्ने की नष्ट फसल। स्रोत: ग्रामीण
मझगईं। महोली बीट से सटे गांवों में बुधवार शाम हाथियों के झुंड ने खेतों में धावा बोल दिया। हाथियों ने किसानों की कई एकड़ गन्ने की लहलहाती फसल रौंदकर तबाह कर दी।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। पटाखे दागे गए, ढोल बजाए गए और खेतों के किनारे जगह-जगह आग जलाई गई। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जा सका।
विज्ञापन

महोली बीट में बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे जंगल की सीमा से निकलकर हाथियों का झुंड खेतों की ओर आ धमका। हाथियों ने दिलावलपुरवा, टांडा और बौधियाखुर्द गांवों की ओर रुख किया। इस दौरान किसान करोड़ी, अवध राम, गयादीन, मेलाराम, रामप्रसाद और सुरेश मौर्य के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल तहस-नहस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि रात में किसानों के साथ मिलकर टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथियों द्वारा नष्ट की गई फसल के नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
--------------------
दरवाजा खोलते ही सांप ने डसा, किसान की मौत

धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव सरपतहा निवासी गुनी (49) पुत्र रामसहारे सुबह करीब छह बजे सोकर उठे और घर का दरवाजा खोलने पहुंचे। दरवाजा खोलते ही पास में छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सांप के घर में ही कहीं छिपे होने की आशंका से परिवार के लोग भयभीत हैं। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद दैवीय आपदा राशि परिवार को प्रदान की जाएगी। संवाद
--------------
धान के खेत में नीलगाय पर झपटी बाघिन
ममरी। हैदराबाद क्षेत्र के गांव बेलवा के समीप धान के खेत में विचरण कर रही नीलगाय पर गन्ने में छिपी बाघिन ने हमला कर उसे मार डाला। बाघिन के साथ दो शावक बताए गए हैं। रेंजर निर्भय प्रताप शाही की सूचना पर गांव पहुंचे डीएफओ तापस मिहिर ने मौके का निरीक्षण किया और जन जागरूकता बैठक की। ग्रामीणों को बाघिन से सतर्क रहने और खेतों में अकेले न जाने के लिए जागरूक किया गया।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने कहा कि बाघिन दिखने पर उसकी सूचना तुरंत रेंज कोठी पर दें। बाघिन की तस्वीर ड्रोन कैमरे में कैद हो चुकी है। यहां से महेशपुर जंगल की दूरी करीब सात किलोमीटर बताई गई है। संवाद

---------------
घर में चौका लगाते समय किशोरी को सांप ने डसा, हालत स्थिर
बिजुआ। गांव इटकुटी निवासी रामधार की 18 वर्षीय पुत्री ममता देवी बृहस्पतिवार सुबह घर में चौका लगा रही थी। मिट्टी की बनी डेहरिया के पास काम करते समय वहां छिपे सांप ने उसकी अंगुली में डस लिया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संवाद

गन्ने की नष्ट फसल। स्रोत: ग्रामीण

गन्ने की नष्ट फसल। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed