फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंगा नहाने जाते लोगों पर फायरिंग

गंगा नहाने जाते लोगों पर फायरिंग

Sun, 05 Nov 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गंगा नहाने जाते लोगों पर फायरिंग
फाय‌र‌िंग में घायल। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव देवीनगला में दबंगों ने गंगा नहाने जाते लोगों पर फायरिंग करके ट्रैक्टर लूट लिया। इस मामले में नामजद रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का मालूम हो रहा है।
विज्ञापन

देवी नगला निवासी बालिस्टर का पुत्र मुलायम सिंह अपनी पत्नी नन्ही देवी और परिवार के ही युवक सुनील के साथ शनिवार दोपहर गंगा स्नान को जा रहा था। गांव से निकलते ही दूसरे पक्ष के रामपाल, जयपाल और संजीव ने इन्हें घेर लिया। इन्होंने भागने की कोशिश की तो इन पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से तीनों लोग घायल हो गए। इसके साथ ही आरोपियों के साथी गवंडर और अर्ठरा गांव निवासी साधु ने इनका ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन लिया और फरार हो गए। फायरिंग करने वाले आरोपी भी तमंचे लहराते हुए भाग निकले। इसके साथ ही गांव में फायरिंग से दहशत फैल गई। घायलों को लेकर ग्रामीण पहले थाना और फिर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन

---
शादी का दबाव बना रहे थे
मुलायम ने बताया कि उनके भाई प्रेमसिंह की शादी गांव निवासी रामपाल ने जून महीने में अलापुर के कुंडेली गांव में कराई थी। अब रामपाल उनके ऊपर दबाव बना रहे थे कि वह प्रेमसिंह की साली से उनके बेटे की शादी कराएं। इस पर लड़की पक्ष तैयार नहीं था। उनका कहना था कि लड़की रिश्ते में लड़के की मौसेरी बुआ लगती है, इस लिहाज से रिश्ता ठीक नहीं है। बस इसी बात से आरोपी खिसियाए हुए थे। मौका देखकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आपसी रंजिश का मामला है। घायलों की हालत ठीक है। उन्हें केवल छर्रे लगे थे। ट्रैक्टर लूट की बात भी सही नहीं है। आरोपियों पर रिपोर्ट करके उनकी तलाश की जा रही है।
- कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed