फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीआईओएस कार्यालय गया हेड क्लर्क लापता

डीआईओएस कार्यालय गया हेड क्लर्क लापता

Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय गया हेड क्लर्क लापता

विज्ञापन
बदायूं। डीआईओएस कार्यालय जाने की कहकर घर से निकला हेड क्लर्क अचानक लापता हो गया। परिवार वालों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के सोथा मोहल्ला निवासी साजिद घंटाघर स्थित एक स्कूल में हेड क्लर्क है। पत्नी रिज्मा ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 11 बजे साजिद जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय जाने की बात कहकर घर से पैदल निकले थे। दोपहर तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने साजिद को फोन किया। रात भर फोन पर घंटी जाती रही लेकिन सुबह तक किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। डीआईओएस कार्यालय में जानकारी ली गई तो बताया कि वह दोपहर में ही कार्यालय से चले गए। 24 घंटे बीतने के बाद भी साजिद का कोई सुराग नहीं लगा तो रिज्मा ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed