{"_id":"5971fce04f1c1b4f4f8b457b","slug":"81500642528-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज से 40 किलो डोडा के साथ दो तस्कर पकड़े, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज से 40 किलो डोडा के साथ दो तस्कर पकड़े, दो फरार
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डोडा लेकर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दो तस्करों को रोडवेज कर्मचारियों की मदद से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मौके से दो तस्कर चकमा देखकर फरार हो गए। पकड़े गए तस्करों के पास से करीब 40 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी दोनों फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तस्करों ने कबूला है कि वह नवादा से डोडा की सप्लाई ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह चार तस्कर ऑटो से रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। उनके पास एक भारी बैग था। यहां रोडवेज बस में बैठते ही बैग का किराया देने की बात को लेकर परिचालक की उनसे कहासुनी हो गईं। तस्करों ने परिचालक से कहा कि उनके बैग में खाने का सामान है, वे इसका किराया नहीं देंगे। कहासुनी के बीच परिचालक ने चारों युवकों को बस से उतार दिया। इसे देख तस्करों ने परिचालक को गाली देना शुरू कर दी। इस पर परिचालक के समर्थन में कुछ लोगों ने एक तस्कर की धुनाई कर दी। इस बीच परिचालक ने जैसे ही बैग खोला उसमें डोडा रखा देख वह चौंक गया। रोडवेज कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर दो तस्करों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। इधर, दो तस्कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों को थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, तस्कर दातागंज का कैलाई गांव का रहने वाला सतवीर और प्रवेेश हैं। पुलिस ने उनके और दोनों फरार तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-----
कई राज्यों में होती है डोडा की सप्लाई
सीओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े हैं। इनका नेटवर्क दिल्ली, लखनऊ, मेरठ तक फैला हुआ है। नवादा स्थित गोदाम से डोडा की सप्लाई तस्कर काफी समय से कर रहे थे। इन तस्करों को दूसरे राज्यों में डोडा की सप्लाई करने पर मोटी रकम मिलती थी। पूछताछ में यह भी पता चला कि डोडा, दिल्ली के एजेंट के पास पहुंचाया जा रहा था। इसके ऐवज में उन्हें आठ हजार रुपये मिलने थे। पुलिस के मुताबिक, फरार दो आरोपियों में एक कोटेदार और उसके भाई का नाम सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जिस गोदाम से डोडा की सप्लाई लंबे समय से हो रही है। पुलिस ने उसके मालिक का भी पता लगा लिया। सीओ सिटी वीरेंद्र यादव का कहना है कि आरोपी गोदाम संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
------
कोट
मौके पर पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। फरार दो तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। गोदाम मालिक से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-वीरेंद्र यादव, सीओ सिटी