फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उघैती से अगवा किशोरी से चंदौसी में गैंगरेप

उघैती से अगवा किशोरी से चंदौसी में गैंगरेप

Thu, 27 Dec 2018 08:19 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
उघैती से अगवा किशोरी से चंदौसी में गैंगरेप
उघैती से अगवा किशोरी
विज्ञापन

से चंदौसी में गैंगरेप
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर चंदौसी में गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी 25 दिसंबर को लापता हुई थी। तभी परिवार वालों ने अज्ञात पर अपहरण की आशंका जताई थी। जिस पर पुलिस ने भी अज्ञात में रिपोर्ट कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। अब किशोरी के लौटने पर चाचा ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। फिर भी पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 25 दिसंबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी गांव के एक व्यक्ति के घर जाने का बहाना बनाकर निकली थी लेकिन वह लौटकर नहीं आई। उसे डर है कि अज्ञात लोगों ने उसकी भतीजी का अपहरण कर लिया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के साथ परिवार वाले भी किशोरी को तलाशते रहे। रात करीब दो बजे किशोरी चंदौसी में मिली। सूचना पर परिवार वाले चंदौसी पहुंचे और किशोरी को घर ले आए। आरोप है कि पूछताछ में किशोरी ने बताया था वह अपने ट्यूबवेल पर जा रही थी कि तभी गांव के ही सगे भाइयों समेत चार युवकों ने उसका तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। उसके बाद उसे कार में डालकर चंदौसी ले गए, जहां सुनसान जगह पर चारों ने गैंगरेप किया। फिर खुद को फंसता देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। किशोरी के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अभी पुलिस ने आरोपियों को नामजद नहीं किया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


वर्जन---
25 दिसंबर को किशोरी के एक चाचा ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी भतीजी बहाना बनाकर घर से निकली है। अज्ञात लोग उसका अपहरण कर सकते हैं। दूसरे चाचा ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललित कुमार भाटी, एसओ उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed