{"_id":"5b4f7fc84f1c1b0c718b4c41","slug":"71531936712-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता झुक्सा मेले से अगवा महिला से बरेली में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेता झुक्सा मेले से अगवा महिला से बरेली में गैंगरेप
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नेता झुक्सा मेले से अगवा
महिला से बरेली में गैंगरेप
नेकपुर चीनी मिल के पास बेहोशी की हालत में फेंका
पीड़ित के पति ने दातागंज कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
छह जुलाई को हुई थी घटना, पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। एक महिला को नेता झुक्सा मेले से अगवा करने के बाद बरेली में गैंगरेप किया गया। दरिंदे महिला को बेहोशी की हालत में बरेली में बंद पड़ी नेकपुर चीनी मिल के पास फेंक गए। एक आरोपी ने खुद पीड़ित के पति को फोन करके महिला के बरेली में पड़े होने की खबर दी। वह बरेली मौके पर पहुंचा तो पत्नी की हालत देखकर हतप्रभ रह गया। होश में आने पर महिला ने पति को पूरी घटना बताई। घटना छह जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
दातागंज क्षेत्र में रहने वाला एक युवक उत्तराखंड के ऋषिकेश में चाय का होटल करता है। वह छह जुलाई को पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ दातागंज इलाके में लगने वाले मेले नेता झुक्सा आया था। उसी दिन मेले से उसकी पत्नी और बेटा अचानक लापता हो गए। काफी तलाशने के बाद कुछ पता नहीं चला। आठ जुलाई को उसे पत्नी के बरेली में बंद पड़ी नेकपुर चीनी मिल के सामने बेहोशी हालत में पड़ी होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी बेसुध हालत में थी। बच्चा भी उसी के पास बैठा था। होश में आने के बाद महिला ने पति को बताया कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के उरैना गौंटिया के दो लड़के ऋषिकेश में फल बेचते हैं। उसे वही लड़के मेले में मिल गए। उन्होंने महिला को चाट खिलाई। चाट खाने के बाद महिला को कुछ नशा हो गया। फिर दोनों लड़के और उनके तीन-चार साथी महिला और उसके बेटे को टेंपो में अपने साथ ले गए। बरेली ले जाने के बाद महिला को दो-तीन जगह बदल-बदलकर रखा गया। उसे होश में आने पर नशीली दवा खिला देते थे। उसके बच्चे की हत्या करने की धमकी देकर छह लोगों ने महिला से कई बार दुष्कर्म किया फिर उसे चुपचाप डालकर भाग गए। पीड़ित के पति का कहना है कि तहरीर देने के बाद वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
----
कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना कल मिली है। घटना बरेली में होना बताई जा रही है। फिर भी मामले की जांच चौकी इंचार्ज समरेर अनिल कुमार को दे दी गई हैं। उरैना गौटियां गांव के जिन दो लोगों के नाम बताए गए हैं उनकी तस्दीक गांव में किसी ने नहीं की है। घटना सत्य है तो हर हाल में कार्रवाई होगी। - अमृत लाल, कोतवाल दातागंज