फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जालौन पुलिस ने उझानी व कादरचौक में दबिश देकर युवक दबोचा

जालौन पुलिस ने उझानी व कादरचौक में दबिश देकर युवक दबोचा

Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
जालौन पुलिस ने उझानी व कादरचौक में दबिश देकर युवक दबोचा
जालौन पुलिस ने दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

लूट और चोरी के ट्रैक्टर खरीदने में आया है नाम
बुधवार शाम से इलाके में डेरा डाले हैं एसओजी की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/कादरचौक।
जालौन जिले में ट्रैक्टरों की लूट और चोरी की घटनाओं में बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के दो लोगों का नाम प्रकाश में आने के बाद जालौन की एसओजी की टीम ने इलाके में डेरा डाल लिया है। बुधवार शाम को एसओजी की टीम ने कादरचौक के एक गांव में प्रधान के घर दबिश दी। प्रधान के दूसरे घर को भी टीम ने यहां आकर खंगाला लेकिन आरोपी दोनों युवक हत्थे नहीं आए। एसओजी की टीम ने पूछताछ के लिए प्रधान के एक परिजन को दबोच लिया है।
जालौन से एसओजी की आठ सदस्यीय टीम बुधवार शाम को सबसे पहले कादरचौक पहुंची। टीम के साथ ऐसे दो-तीन लोग भी थे जिन्होंने लूट और चोरी के ट्रैक्टरों को कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के परिजन को बेचा था। एसओजी की टीम के पास ट्रैक्टर का नंबर और उसके असली मालिक नाम और पता था। एसओजी की टीम ने प्रधान के उस घर पर भी दबिश दी जो उझानी में रेलवे स्टेशन के पास है। रात में पुलिस कर्मियों के कोई हत्थे नहीं आया लेकिन तड़के प्रधान के एक परिजन को दबोच लिया गया। परिजन के पकड़े जाने की भनक लगते ही उसकी पैरोकारी में कई लोग सक्रिय हो गए। गुरुवार दोपहर बाद एसओजी की टीम ने फिर से कादरचौक की ओर रुख किया।
विज्ञापन

दबिश के दौरान एसओजी की टीम को कोतवाली समेत कादरचौक पुलिस का भी सहयोग मिला। एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि जालौन की एसओजी इलाके में मौजूद है। जालौन में चोरी और लूट के वाहनों में से एक-दो को बदायूं जिले में लाकर बेचे जाने की बात वहां एसओजी टीम ने बताई है। एसओजी की टीम ट्रैक्टर बरामद करने के लिए इलाके में ही डेरा डाले है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए उसकी नजदीकी रिश्तेदारी में भी एसओजी पहुंची है। इधर, सूत्रों की माने तो कादरचौक इलाके के एक व्यक्ति के पास भी पिछले महीने एक संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर मिला था। वह ट्रैक्टर इस वक्त कादरचौक थाने में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed