फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   63 k withdrawn by changing ATM card

एटीएम कार्ड बदलकर 63 हजार रुपये निकाले

Sat, 16 Sep 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 16 Sep 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
63 k withdrawn by changing ATM card
- फोटो : amar ujala

जालसाजों ने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर करीब 63 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी करीब एक घंटे बाद हुई जब उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकलने का संदेश पहुंचा। इसकी तहरीर थाना सिविल लाइंस में दे दी गई है। कासंगज के पटियालागंज निवासी जावेद शुक्रवार दोपहर यहां इंद्रा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गए। जावेद के मुताबिक एटीएम में पहले से दो युवक खड़े थे। जावेद ने एटीएम मशीन में कार्ड लगाया, लेकिन रुपये नहीं निकले तभी युवकों ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड मांगा। मशीन में लगाने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके करीब एक घंटे बाद जावेद के मोबाइल पर खाते से करीब 63 हजार रुपये निकलने के मोबाइल पर लागातार कई संदेश पहुंचे। तब उन्हें अपने खाते से रुपये निकलने का पता चल सका। जावेद ने एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने के बाद घटना की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed