फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत

Sat, 20 Apr 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत
इस्लामनगर (बदायूं)। पाबंदी के बावजूद जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। शादी, लगन समारोह में हर्ष फायरिंग हो रही है, जिसका खामियाजा बेगुनाह लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। गुरुवार रात हुई हर्ष फायरिंग में एक पूर्व प्रधान की जान चली गई। फायरिंग करने वाला गांव से रफूचक्कर हो गया। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व प्रधान के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर सैफपुर का है। गुरुवार रात गांव के रंजीत पुत्र दीवान की लगन आई थी। उसके घर के बाहर पंडाल लगा हुआ था। दर्जनों रिश्तेदार और गांव के लोग लगन समारोह में आए हुए थे। इसी कार्यक्रम में गांव के पूर्व प्रधान सुखवीर (48) भी पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे लगन चढ़ रही थी। उसी समय गांव का ही अजीत पुत्र चंद्रपाल तमंचा लेकर पहुंच गया और पंडाल में फायरिंग शुरू कर दी। लोगों ने उससे फायरिंग करने को मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना और फायरिंग करता रहा। इसी दौरान तमंचा चलाते वक्त एक गोली पूर्व प्रधान सुखवीर के सिर में जा लगी। गोली लगते ही सुखवीर जमीन पर गिर गए और उनकी तुरंत मौत हो गई। यह देखकर लगन समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान के परिवार वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी अजीत मौके से फरार हो गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा दिया। पूर्व प्रधान के बेटे निर्दोष ने अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed