फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइक दौड़ा रहे नाबालिग ने बालक को मारी टक्कर, मौत

बाइक दौड़ा रहे नाबालिग ने बालक को मारी टक्कर, मौत

Sun, 31 Mar 2019 11:32 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक दौड़ा रहे नाबालिग ने बालक को मारी टक्कर, मौत
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक दौड़ा रहे नाबालिग ने सड़क किनारे एक बालक को टक्कर मार दी, जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग खुद भी घायल हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक कब्जे में ले ली है, साथ ही उसे अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम निधानपुरा में हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम निधानपुरा निवासी अभिषेक (10) पुत्र शिवकुमार सड़क किनारे खेल रहा था। उसी समय रेवा गांव से एक नाबालिग बाइक दौड़ाता हुआ ककोड़ा की ओर जा रहा था। निधानपुरा पहुंचने पर उसकी बाइक नियंत्रित नहीं हो सकी और सड़क किनारे खेल रहे बालक से जा भिड़ी। इससे अभिषेक की वहीं मौत हो गई। बाइक चला रहा नाबालिग हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक भी काफी तेज थी, जिससे वह भी सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कई लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक चला रहे किशोर को जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद बालक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल की मोरचरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed