फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मां का हत्यारोपी बेटा इकबाल गिरफ्तार, जेल भेजा

मां का हत्यारोपी बेटा इकबाल गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 31 Dec 2018 08:43 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
मां का हत्यारोपी बेटा इकबाल गिरफ्तार, जेल भेजा
हत्या आरोपी बेटा इकबाल गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

इस्लामनगर (बदायूं)। थाना पुलिस ने सोमवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान फरार चल रहे मां की हत्या आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। इस दौरान एक और व्यक्ति रायफल के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
आरोप है कि 25 दिसंबर की शाम करीब चार बजे नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इकबाल पुत्र हकीम अली ने गोली मारकर अपनी मां 55 वर्षीय नूरजहां की हत्या कर दी। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इसकी वजह सिर्फ यह थी कि उसकी मां अपनी मर्जी से निकाह करने वाली बेटी सोनम के पक्ष में आ गई थी। जबकि इकबाल और उसके भाई बहन इस निकाह के खिलाफ थे। नूरजहां की हत्या के संबंध में हकीम अली ने बेटे इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। थाना पुलिस की माने तो सोमवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान इकबाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा और खोखा कारतूस भी मिला।
विज्ञापन

इकबाल के अलावा पुलिस ने ग्राम दजरामपुर निवासी मोहर सिंह पुत्र कल्याण सिंह को रायफल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने सोमवार दोपहर इकबाल और मोहर सिंह को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed