फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दूसेर दिन भी नहीं पकड़े गए बुजुर्ग वीरवहाय के हत्यारोपी

दूसेर दिन भी नहीं पकड़े गए बुजुर्ग वीरवहाय के हत्यारोपी

Sun, 25 Nov 2018 06:35 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
दूसेर दिन भी नहीं पकड़े गए बुजुर्ग वीरवहाय के हत्यारोपी
अब तक नहीं पकड़े गए बुजुर्ग
विज्ञापन

वीरवहाय के हत्या आरोपी
22 नवंबर की रात कर दी गई थी हत्या, चार लोगों के खिलाफ लिखी गई है रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिस वृद्ध को ईंट-पत्थरों से कुचलकर बीच सड़क पर मार दिया गया, आज तक उसके हत्या आरोपी नहीं पकड़े गए हैं और न ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। पुलिस ने परिवार वालों को दिखाने के लिए दूर के लोगों को पकड़ा था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इससे परिवार वालों को पुलिस से भरोसा उठ रहा है।
यह मामला उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन का था। 22 नवंबर की रात करीब आठ बजे गांव के ही लोगों ने 60 वर्षीय वृद्ध वीरसहाय की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। वृद्ध का कसूर इतना था कि वह विवाद नहीं चाहते थे। वह तो विवाद को हल करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरसहाय का बेटा रविंद्र परचून की दुकान से घरेलू सामान लेकर लौट रहा था। उसी समय गांव के ही लोगों ने उससे गाली-गलौज कर दी थी। यह सुनकर वीरसहाय उनमें बीच-बचाव करने पहुंच गए थे। हमलावरों ने उनके बेटे को तो छोड़ दिया लेकिन उनको ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने रामविनेश और मुन्नालाल समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या की धारा और बढ़ा दी परंतु आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। परिवार वालों की माने तो पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को पकड़ा था जिनसे इस घटना का कोई मतलब नहीं था। उसके बाद पुलिस ने न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया और न ही उनके घर दबिश दी। तभी से आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed