{"_id":"5baa6df1867a557ed04921d0","slug":"61537895921-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में मारपीट
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-33
बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में मारपीट
बच्ची को थप्पड़ जड़ा तो उग्र हुए लोग, कर दी युवक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
दबतोरी (बदायूं)। दबतोरी स्टेशन पर मंगलवार शाम बरेली-मुरादाबाद ट्रेन में मामूली बात पर जमकर मारपीट हुई। कुछ लोगों ने एक युवक को पीट दिया। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में मामला खुद ही रफादफा हो गया।
बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन शुरू हुए अभी दो दिन हुए हैं। यह ट्रेन करीब पांच माह से बंद थी। मंगलवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटा लेट तीन बजकर 40 मिनट पर दबतोरी स्टेशन पहुंची थी। उसमें सवार होने के लिए यात्री उमड़ पड़े। एक बोगी में कुछ महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चढ़ रहीं थीं। उसी समय एक महिला की 12 वर्षीय बच्ची का हाथ पहले से सीट बैठे युवक के शरीर से लग गया। इससे वह युवक आग बबूला हो गया और उस बच्ची के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बच्ची के रोने पर परिवार वाले खफा हो गए। फिर युवक पर टूट पड़े और उन्होंने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी अपने-अपने हाथ साफ कर लिए। इससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। इससे बोगी में सवार कुछ लोग मारपीट होने के बाद दूसरी बोगी में चढ़ गए। ट्रेन चली गई, लेकिन जीआरपी कहीं दिखाई नहीं दी।