फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

11 जुलाई को जानी थी युवक की बारात, सोमवार को भतीजे की है शादी
अमर उजाला ब्यूरो
इस्लामनगर (बदायूं)। तीन दिन बाद दूल्हे का सेहरा पहनने जा रहे युवक की रविवार शाम एक झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। परिजनों ने दुकान के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिवार वाले झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

थाना क्षेत्र के ग्राम मैहरोला निवासी 20 वर्षीय सोमवीर पुत्र भगवानदास की 11 जुलाई को शादी होना तय थी। इससे पहले सोमवार को सोमवीर के भतीजे वीरेश की शादी है। इससे युवक के परिवार में को काफी संख्या में रिश्तेदार भी आए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक सोमवीर की तबीयत खराब हो गई। उसे परिवार वाले एक झोलाछाप के पास ले गए। परिजनों के मुताबिक झोलाछाप ने उसे देखते ही ड्रिप लगा दी। झोलाछाप ने एक-एक करके चार बोतल चढ़ा दीं, जिससे युवक की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इस पर परिजन भड़क गए। तभी झोलाछाप अपनी दुकान छोड़कर भाग गया। इसके बाद परिजन सोमवीर को दूसरे डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे युवक के परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने झोलाछाप की दुकान के बाहर शव रख खूब हंगामा किया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। सोमवीर सबमर्सिबल का मिस्त्री था। उसकी 11 जुलाई बारात जाना तय थी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी रही परंतु रात करीब दस बजे तक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। एसओ रामनरेश माथुर ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed