{"_id":"5a3275ba4f1c1b59678c20be","slug":"61513256378-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को पीटकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड को पीटकर लूटा
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में लुटेरे कानून से बेपरवाह होकर धड़ाधड़ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार सुबह चंदौसी के दो पशु व्यापारी भाइयों से लूट के बाद बुधवार देर रात बदायूं में एलआईयू दफ्तर से ड्यूटी करके लौट रहे होमगार्ड को लूट लिया गया। बदमाशों का हौसला इस कदर बुलंद था कि उन्होंने होमगार्ड की वर्दी तक फाड़कर फेंक दी और उससे नकदी और मोबाइल के साथ ही बैज, नेमप्लेट और डोरी तक लूट ली। पीड़ित ने तहरीर दी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय आपसी विवाद की बात कहकर कार्रवाई टाल दी।
कौड़िया गांव निवासी होमगार्ड जफरुद्दीन खां की ड्यूटी इन दिनों जिला मुख्यालय के एलआईयू दफ्तर में चल रही है। बुधवार शाम को वह ड्यूटी करके बदायूं से बस से रवाना हुए और रात आठ बजे थाना फैजगंज बेहटा पर उतर गए। वहां से वह साइकिल से अपने गांव कौड़िया जा रहे थे। इस दौरान जफरुद्दीन वर्दी भी पहने हुए थे। आरोप है कि रास्ते में दांवरी ईंट भट्ठा के पास असलहों से लैस तीन बदमाशों ने जफरूददीन को रोक लिया। तमंचों की बटों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद वर्दी उतरवा ली और फाड़कर वहीं फेंक दी। बैज, डोरी, नेमप्लेट और मोबाइल लूट लिया। इसके साथ ही जेब में पड़े 450 रुपये भी निकाल लिए। इस दौरान जफरुद्दीन कहते रहे कि वह होमगार्ड हैं और ड्यूटी से लौट रहे हैं पर बदमाशों पर कोई असर नहीं पड़ा। बेखौफ बदमाशों ने उन्हें उन्हीं के कंबल से बांधा और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। लुटेपिटे होमगार्ड जफरुद्दीन जब थाने पहुंचे तो वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। होमगार्ड ने थाने में तहरीर दे दी है।
--------
एसओ ने अधिकारियों से छुपाई जानकारी
बदायूं। क्राइम कंट्रोल में फेल साबित हो रहे फैजगंज बेहटा एसओ आकाश कुमार होमगार्ड से लूट की घटना का मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में नहीं लाए। गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक उन्होंने एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह को भी घटना की जानकारी नहीं दी थी। डॉ. सिंह को जब घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने तत्काल फोन करके एसओ से नाराजगी जताई। बुधवार को भी एसओ ने पशु व्यापारियों से लूट की घटना को हल्का करने की पुरजोर कोशिश की थी। सुबह 2.65 लाख रुपये की लूट बताने वाले पीड़ितों से बाद में 85 हजार रुपये की लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसओ को एसपी देहात ने उस घटना का खुलासा करने के लिए अधिकतम एक सप्ताह का वक्त दिया है। गुरुवार को पुलिस टीम ने कई स्थानों पर जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। क्षेत्र के लोगों में लगातार लूट की वारदात से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
------------
कोट....
घटना की तहरीर मिली है। सप्ताह भर पहले ही होमगार्ड जफरुद्दीन का उनके गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। लगता है कि यह उसी रंजिश से जुड़ा मामला है। जांच कराई जा रही है। वास्तव में अगर लूट हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- आकाश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा