{"_id":"59b68c034f1c1bef7f8b5f6f","slug":"61505135619-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के शोर की ‘हेट्रिक’ ने पुलिस का छुड़ाया पसीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के शोर की ‘हेट्रिक’ ने पुलिस का छुड़ाया पसीना
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
रविवार की रात पुलिस के लिए भागम भाग की रही। पहले इंदिरा कालोनी के पास तो फिर छतुइया रेल फाटक के नजदीक बदमाश होने की सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ली, लेकिन मिला कुछ नहीं। यहीं नहीं, मंडी समिति के पास एक व्यक्ति ने बाइक लूट की सूचना देकर पुलिस वालों के पसीने छुड़ा दिए।
एक व्यक्ति ने कोतवाली के फोन करके सूचना दी की मालगोदाम के पास बदमाश हैं। पुलिस फोर्स ने बसोमा रोड तो दूसरी तरफ स्टेशन के रास्ते इलाके की घेराबंदी कर ली। घेराबंदी के दौरान बसोमा के पास मिले ग्रामीणों ने इलाके में बदमाशों की मौजूदगी से इनकार कर दिया। पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस कर्मी लौट कर दिल्ली रोड पर गश्त को निकले ही थे कि कोतवाली में फिर से मैसेज पहुंच गया कि छतुइया रेल फाटक के पास बदमाश घटना की फिराक में हैं। छतुइया फाटक के पास भी पुलिस कोई नहीं मिला। इसके अलावा रात में करीब एक बजे कोतवाली पहुंचे एक युवक ने अचौरा के ग्रामीण पर बाइक लूट कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सकते में डाल दिया। दरोगा संजय शर्मा उसे लेकर अचौरा पहुंचे तो पता लगा कि मामला रुपयों की उधारी का है। उधार चुकाने में नाकाम युवक उसके पास अपनी बाइक छोड़ गया था। चूंकि वह नशे की हालत में था, सो पुलिस के सामने उसे शर्मसार भी होना पड़ा। पुलिस का कहना है कि तीनों सूचनाएं झूठी थीं। बता दें कि शनिवार की रात बाईपास स्थित नई बस्ती के पास कार सवार बदमाशों को मोहल्ले के लोगों ने खदेड़ दिया था।
विज्ञापन