फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कांवड़ियों के रूट पर पड़ा मिला युवक का शव

कांवड़ियों के रूट पर पड़ा मिला युवक का शव

Fri, 28 Jul 2017 05:58 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों के रूट पर पड़ा मिला युवक का शव
उझानी (बदायूं)। कांवड़ियों के रूट बरेली-मथुरा हाईवे पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने देर रात और शुक्रवार सुबह कई लोगों को बुलाकर शव दिखाया लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

वितरोई मोड़ के पास सड़क पर शव गुरुवार रात करीब नौ बजे पड़ा देखा गया। कांवड़ियों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई राहगीरों समेत कांवड़ियों से भी मृतक की पहचान कराने की कोशिश की। मृतक करीब 35 साल का बताया गया है। उसके सिर से खून बह रहा था। वह मटमैली पेंट और सफेद-नीली धारीदार टी-शर्ट पहने था। तलाशी में उसकी जेब में ऐसी कोई चीज नहीं मिली जो उसकी पहचान कराने में सहायक बनती। पुलिस ने हालांकि हादसे में उसकी मौत होने की बात कही है लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं होने से कई तरह की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतक की पेंट की जेब में रुपये और कोई चीज नहीं मिलने से सवाल यह भी उठ रहा है कि वह किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हो गया। अब तक टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। अज्ञात युवक के शव का पोस्टमार्टम कराके लौटे दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि उसके कपड़ों से साफ है कि वह कांवड़िया नहीं था। बरेली-मथुरा हाईवे पर जिस स्थान पर शव मिला, उस ओर से पूरी रात शिवभक्तों की टोलियां भी गुजरती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed