फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   6 people wounded in qurell

लठैती में महिलाओं समेत छह लोग घायल

Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
6 people wounded in qurell
लठैती में महिलाओं समेत छह लोग घायल 
ग्राम सभा की जमीन पर उपले सुखाने को लेकर एक ही कुनबे के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा के रामकुमार की पत्नी सरला (40) रविवार सुबह में ग्राम सभा की भूमि पर उपले थोपने पहुंची। उसी के कुनबे के सर्वेश ने विरोध करते हुए सरला के साथ अभद्रता कर दी। सरला ने घर पहुंचकर परिवार वालों को इस बारे में बताया। सरला का पति और ससुर रामप्रसाद मौके पर पहुंच गया। सर्वेश पक्ष के लोग पहले से वहां मौजूद थे। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें रामकुमार, उसकी पत्नी सरला, रामप्रसाद और दूसरे पक्ष से धनवीर (50), उसकी पत्नी उर्मिला (48) और बेटा धनवीर घायल हो गया। घटना के बाद एक पक्ष डॉयल 100 पर कॉल कर मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने धनवीर और रामकुमार की तहरीर पर दोनों ओर के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। नामजदों में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed