फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तन्हाई में फंदे पर झूलकर युवक ने जान दी

तन्हाई में फंदे पर झूलकर युवक ने जान दी

Wed, 05 Dec 2018 06:03 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
तन्हाई में फंदे पर झूलकर युवक ने जान दी
अकेले रह रहे एक युवक ने तन्हाई के चलते घर के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। इससे पहले युवक दिखाई नहीं दिया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके बाद पुलिस ने शव उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

करीब 40 वर्षीय अर्जुन पुत्र छोटेलाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करकटपुर निवासी था। अर्जुन चार भाई थे, जिनमें दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई अशोक अपनी पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहता है। करीब तीन साल पहले अर्जुन की पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। तब से न तो वापस लौटी और न ही अर्जुन कभी ससुराल गया। चाचा रामप्रसाद के मुताबिक अर्जुन अकेलेपन की वजह से शराब का आदि हो गया था। वह काफी परेशान भी रहता था। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक अर्जुन मोहल्ले में दिखाई नहीं दिया तो लोगों में चर्चा शुरू हुई। उसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। मोहल्ले के लोग तलाश करते हुए उसके घर पहुंचे। उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर लोगों को कुछ शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। एक कमरे में अर्जुन का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed