फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी इलाके में खेत पर सिंचाई करने गए युवक का अपहरण

उझानी इलाके में खेत पर सिंचाई करने गए युवक का अपहरण

Mon, 26 Nov 2018 05:55 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
उझानी इलाके में खेत पर सिंचाई करने गए युवक का अपहरण
सिंचाई करने गए युवक का अपहरण
विज्ञापन

भाई के ससुरालियों पर घटना को अंजाम देने का शक
पुलिस ने शक में कासगंज जिले के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ उझानी। खेत पर फसल की सिंचाई करने गए एक युवक का रात के अंधेरे में अपहरण कर लिया गया। मौके पर मौजूद भाई के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने घंटों कांबिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने युवक के बड़े भाई के ससुरालियों पर शक व्यक्त किया है। पुलिस ने कासगंज के सोरों कस्बा में दबिश देकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी रनवीर अपने छोटे भाई नारायण राजपूत (21) पुत्र सुंदरलाल के साथ खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। रनवीर ने बताया कि रात में उसके खेत पर चार लोग पहुंचे और नारायण को पकड़कर ले गए। अंधेरा होने की वजह से वह बदमाशों को पहचान नहीं सका। रनवीर के शोर मचाने पर गांव के कई लोग दौड़कर मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आसपास खेतों में खड़ी फसलों में घुसकर देखा, लेकिन नारायण का कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना देने पर कोतवाल विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
रनवीर और उसके परिवार वालों से बातचीत के बाद पुलिस सोमवार तड़के कासगंज जिले के सोरों कस्बा पहुंची, रनवीर की ससुराल में दबिश दी। जहां से पुलिस ने एक व्यक्ति का हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रनवीर के खिलाफ उसकी पत्नी दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। शक है कि वही लोग नारायण को भाई को अगवा करके ले गए हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से नारायण की लोकेशन जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन

-------------
पुलिस और पीड़ित परिवार की थ्योरी में अंतर
उझानी। कोतवाली पुलिस नारायण राजपूत का अपहरण नहीं मान रही है। इसके पीछे पुलिस का तर्क है कि दहेज उत्पीड़न के मामले में रनवीर और उसके परिजन हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे हासिल कर चुके हैं। ऐसे में रनवीर के ससुरालियों पर दवाब बनाने के लिए कोई खेल खेला गया। इसके विपरीत जिस तरह से रनवीर ने ससुरालियों पर शक जताया है, उसके आधार पर यह भी कहा नहीं जा सकता कि वह चार लोगों में किसी को पहचान नहीं पाया हो। सच क्या है, इस पर से पर्दा तो अब नारायण के मिल जाने पर उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पूरी घटना शक के दायरे में है। फिलहाल यह भी कहा नहीं जा सकता कि रनवीर के ससुराल वालों ने ही नारायण को अगवा कर लिया है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
- विनोद कुमार, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed