{"_id":"5b2a4e674f1c1baf6e8b918f","slug":"51529499239-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से मैंथा ऑयल समेत दो लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से मैंथा ऑयल समेत दो लाख रुपये की चोरी
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घर से मैंथा ऑयल समेत दो लाख रुपये की चोरी
गृहस्वामी की वृद्ध मां ने पहचाना एक चोर
पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली में किसान के घर में घुसे चोरों ने मैंथा ऑयल समेत नकदी समेट ली। चोरी गए सामान में जेवरात भी शामिल हैं। घटना के समय गृहस्वामी घर पर मौजूद नहीं था लेकिन उसकी वृद्ध मां ने एक चोर का पहचान लिया। गृहस्वामी अगले दिन घर लौटा तो उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
चोरी की घटना 18 जून की रात करीब एक बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी वीरेंद्र उस दिन रिश्तेदारी में गया था। घर में उसकी वृद्ध मां मोरश्री अकेली थी। दीवार फांदकर घुसे चार चोरों ने कमरे में रखा 40 किलो मैंथा ऑयल और संदूक से डेढ़ लाख रुपया नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात निकाल लिए। माल समेट कर जाते समय मोरश्री ने एक चोर को पहचान लिया। वह सिरसौली का ही बताया गया है। अगले दिन वीरेंद्र घर लौटा तो उसकी मां ने घटना के बारे में बताया। वीरेंद्र आरोपी के घर भी पहुंचा लेकिन वह नहीं मिला।
वीरेंद्र ने दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान बताते हुए अगले दिन ही अब्दुल्लागंज चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को अवगत कराया। वीरेंद्र ने चौकी प्रभारी राकेश कुमार को आरोपी के नाम का खुलासा कर तहरीर भी सौंप दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वीरेंद्र बुधवार को भी कोतवाली पहुंचा। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार भी लगाई है।