{"_id":"59d8e9614f1c1bcc538b637f","slug":"51507387745-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक को गोली मारने के मामले में नामजद एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिपिक को गोली मारने के मामले में नामजद एक आरोपी पकड़ा
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।
सीएमओ कार्यालय परिसर में वरिष्ठ लिपिक सुरेश शर्मा को गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार रात जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमी चंद्रा के कार्यालय परिसर में कादरचौक पीएचसी पर तैनात ब्लाक प्रोजेक्टर मैनेजर ने लिपिक सुरेश शर्मा को उस समय गोली मारकर घायल कर दिया था जब वह अपने कार्यालय में साथी सुनील के साथ काम कर रहे थे। इस मामले में ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर नाजिम और जिला प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच पड़ताल में पता चला था कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक महिला नर्स को लेकर हुई कहासुनी के चलते लिपिक को गोली मारी गई थी। उधर, कादरचौक थाने में भी शुक्रवार रात स्टॉफ नर्स से छेड़छाड़ के मामले में मनोज और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार सुबह मनोज को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।