फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर किया था छात्रा का अपहरण, तीन आरोपी गए जेल

नशीला पदार्थ पिलाकर किया था छात्रा का अपहरण, तीन आरोपी गए जेल

Wed, 23 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर किया था छात्रा का अपहरण, तीन आरोपी गए जेल

विज्ञापन
बदायूं।
आठवीं कक्षा की छात्रा को नशा देकर अगवा किया गया था। पुलिस ने आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार करने के साथ अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी दो लड़कियों और एक लड़के को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय आठवीं की छात्रा का मंगलवार सुबह लगभग सात बजे रोडवेज चौकी के पास से अपहरण कर लिया गया था। उसे अगवा करने का आरोप कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो लड़कियों पर है। देर रात सिविल लाइंस थाने में हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ वीरेंद्र सिंह यादव ने परिवार वालों के अनुसार बताए पते पर पुलिस टीम को भेजा। पुलिस देर रात शिवपुरम कॉलोनी स्थित एक घर से महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लाई। इस बीच पुलिस टीम ने बुधवार सुबह अगवा छात्रा को बरामद कर लिया। थाने में पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय उसे कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी की रहने वाली वैश्नवी और सोनिया मिलीं। दोनों स्कूटी पर उसे बदायूं क्लब ले गईं। वहां उसे पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। देर रात आंख खुली तो वह नवादा स्थित सागरताल पर थी। वहां रात भर रुकने के बाद वह सुबह ऑटो से छोटे सरकार की दरगाह पहुंची। जहां से उसे पुलिस वाले वाले थाने ले आए। छात्रा को अगवा करने के आरोप में वैश्नवी, सोनिया, इल्मान और बबलू के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट की गई है। इसके बाद वैश्नवी, सोनिया, इल्मान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी बबलू फरार है।
विज्ञापन

------
कोट...............
छात्रा की बरामदगी के बाद उसके बयान दर्ज कराए गए है। उसी आधार पर कार्रवाई करते हुए मां-बेटी सहित चार लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed