फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोडवेज बस से कुचलकर किसान की मौत

रोडवेज बस से कुचलकर किसान की मौत

Sat, 30 Mar 2019 11:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस से कुचलकर किसान की मौत
बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात एक रोडवेज बस ने लघुशंका करने ट्रैक्टर ट्रॉली से उतरे बुजुर्ग किसान को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनौड़ी निवासी हरनाथ सिंह (60) शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे किराए के ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने आलू ओरछी कोल्ड स्टोर में डालकर घर लौट रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक वह पनौड़ी और हत्सा गांव के बीच पहुंचे थे कि तभी रास्ते में हरनाथ सिंह ने लघुशंका जाने को ट्रैक्टर रुकवा लिया। जैसे ही हरनाथ सिंह ट्रैक्टर से उतरे कि तभी बदायूं की ओर से चंदौसी जा रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड मारते हुए किसान को रौंदती हुई चली गई। इससे हरनाथ को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वाले किसान को बिसौली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया, लेकिन वे कस्बे से निकल नहीं पाए थे कि तब तक हरनाथ सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस को रात में ही कब्जे में ले लिया। उसके बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हरनाथ सिंह के तीन बेटे हैं। उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed