फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नोएडा में मिला लापता युवक का शव, परिजन रवाना

नोएडा में मिला लापता युवक का शव, परिजन रवाना

Fri, 15 Mar 2019 10:38 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में मिला लापता युवक का शव, परिजन रवाना
आसफपुर (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी दो युवक घर लौटते समय लापता हो गए थे। तभी से उनके परिवार वाले दोनों को तलाश रहे थे। अब एक युवक का शव नोएडा में मिल गया है। इसकी सूचना पर परिवार वाले नोएडा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम परसिया निवासी सर्वेंद्र सिंह उर्फ संजू (30) पुत्र सुरेशपाल और विजय कुमार (28) पुत्र अमरसिंह ग्रेटर नोएडा में फूड कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों 27 फरवरी को घर लौट रहे थे, परंतु गांव नहीं पहुंचे। बीते दिनों वहां की पुलिस को एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। जांच के बाद माना जा रहा था कि यह शव सर्वेंद्र का था। शुक्रवार को विजय कुमार का शव नाले में पड़ा मिला, जिसके हाथ पर बंधे कंगन में नाम गुदा था। इससे उसकी शिनाख्त हुई। जानकारी होने पर उसके परिजन नोएडा रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed