फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गाजियाबाद पुलिस का कछला में छापा, चोरी की दो बाइक बरामद

गाजियाबाद पुलिस का कछला में छापा, चोरी की दो बाइक बरामद

Wed, 13 Feb 2019 07:18 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस का कछला में छापा, चोरी की दो बाइक बरामद
उझानी (बदायूं)। गाजियाबाद जिले की पुलिस ने मंगलवार रात कछला की कटरी से जुड़े गांव अमीरगंज में छापा मारकर चोरी की दो बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी दबोचा जिसे पुलिस कर्मी अपने साथ ले गए। गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाने की पुलिस कोतवाली क्षेत्र के अमीरगंज गांव में रात में करीब 11 बजे पहुंची। पुलिस गाजियाबाद बाइक चोरी के मामले में अपने साथ एक युवक को भी लाई थी। उसने अमीरगंज के बच्चू नामक युवक को अपना साथी बताया था। पुलिस बच्चू के घर पहुंची तो चोरी की दो बाइक मिलीं। हालांकि वह आधा दर्जन से अधिक बाइक को गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी कर लाया था लेकिन उन्हें इलाके के ही लोगों के हाथ बेच चुका था। गाजियाबाद पुलिस दोनों बाइक बरामद कर उसे भी अपने साथ लेकर चली गई। जाने से पहले उसने गाजियाबाद पुलिस को उन दो युवकों के नाम बता दिए जिनके जरिये उसने बाइक को बेचा। कछला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चू दिल्ली में काम करता है। गाजियाबाद पुलिस को बाइक चोरी के मामलों में उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed