{"_id":"5c488171bdec22736736614b","slug":"41548255601-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या दूसरे जिले से लाकर डाली गई अज्ञात महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो क्या दूसरे जिले से लाकर डाली गई अज्ञात महिला की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे तालाब में मिले विवाहिता के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। अनुमान है कि शव को किसी दूसरे जिले से लाकर डाला गया है। संभवत: विवाहिता संभल या मुरादाबाद की रहने वाली लग रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
करीब 20-22 वर्षीय विवाहिता का शव मदनजुड़ी गांव के पड़ोस में हाईवे किनारे तालाब में पड़ा मिला था। विवाहिता हरे रंग का सूट और काले रंग की सलवार पहने थी। उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा मिला था। इससे माना जा रहा था विवाहिता की हत्या गला घोंटकर की गई होगी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास करती रही परंतु उसकी शिनाख्त नहीं हुई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया।
परिस्थितियों पर गौर करें तो जहां महिला की लाश पड़ी थी, वह जगह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे है। माना जा रहा है कि महिला के शव को किसी वाहन से लाया गया होगा। उसके बाद हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी करके शव को तालाब में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। इधर-उधर थानों में इसकी सूचना भेजी गई है। गायब महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।