{"_id":"5c222765bdec2257282d3d9b","slug":"41545742181-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में फायर झोंका, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में फायर झोंका, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मामलों में गोली मारी, दो घायल
बदायूं। मंगलवार सुबह शहर के सोथा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने दूसरे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं कुंवरगांव क्षेत्र में फसल की सिंचाई कर रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस इसे फर्जी बता रही है। परिवार वाले घायल को जिला अस्पताल ले गए
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी 35 वर्षीय हबीब अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र जनाब अहमद का आरोप है कि वह मंगलवार सुबह इलेेक्ट्रानिक का सामान लेने बाजार जा रहा था। तभी उसे रास्ते में एक व्यक्ति मिला उसने दबंगई में शराब को पैसे मांगे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो उसको गोली मार दी। उसके हाथ और चेहरे पर छर्रे लगे हैं। उसके सिर में चोट आई है। हालांकि पुलिस इस मामले को मारपीट बता रही है। अभी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण को भेजा है।
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ौलिया निवासी चंद्रभान पुत्र श्यामलाल मंगलवार सुबह अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगा रहा था। आरोप है खेत के समीप शिकरापुर गांव के एक व्यक्ति का का नलकूप है। उस पर एक व्यक्ति रहता है। सिंचाई के दौरान चंद्रभान का उस व्यक्ति से विवाद हो गया। इससे आरोपी ने चंद्रभान के ऊपर फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं गोली लगने से युवक घायल हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल ले गए हैं। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। देर शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। प्रभारी एसओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी और चंद्रभान मक्का की रखवाली कर रहे थे। कुछ गंधक आग में गिर गया था, जिससे वह झुलसा है। गोली मारने का आरोप झूठा है।