{"_id":"5b536db74f1c1b46748b6462","slug":"41532194231-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक में खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कादरचौक में खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिटी मजिस्ट्रेट की छापामारी में पकड़े गए थे तीन ट्रैक्टर और जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर सक्रिय खनन माफिया में अब खलबली मच गई है। डीएम के आदेश पर लेखपाल ने अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक दिन पहले पकड़े गए ट्रैक्टर और जेसीबी सीज कर दिए गए हैं। इन्हीं वाहनों के नंबरों के आधार खनन माफिया को तलाश किया जा रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ कादरचौक थाना क्षेत्र में खनन माफियां के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान भदरौल चौकी क्षेत्र में दो बड़ी जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू भरते हुए पकड़े गए परंतु सिटी मजिस्ट्रेट और उनके साथ पुलिस बल को देखकर खनन माफिया में हड़कंप मच गया। सभी अपने-अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना पुलिस ने सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन चल रहा है। चोरी छिपे गंगा की कोख खाली कर रहे थे।
इधर, डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए। जिसके आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र कुुमार ने अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इससे खनन माफिया में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।