फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four arrested in connection with prostitution racket in a hotel

Rewari News: होटल में संचालित देह व्यापार के मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in connection with prostitution racket in a hotel
रेवाड़ी। थाना रामपुरा और मॉडल टाउन पुलिस ने होटलों में संचालित देह व्यापार के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक होटल का मालिक फरार है। पुलिस ने छह महिलाओं को भी मुक्त कराया है। सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा ने बताया कि मामले को लेकर जांच चल रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुरा पुलिस ने एसआरबी होटल से चार महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर और ग्राहकों को लाने वाले एजेंट समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव कांडवास निवासी राजू उर्फ बंटी, सुंदर उर्फ सैम और रोहित कुमार शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने रॉकलैंड होटल से दो महिलाओं को मुक्त कराया। मामले में गांव बुढ़पुर निवासी सुनील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार होटल मालिक फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को दोनों होटलों में मारी थी रेड
दोनों होटलों में बुधवार को पुलिस ने रेड मारकर 12 युवक-युवतियांं को पकड़ा था। इसके बाद पूछताछ के लिए थाने भी ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article