फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused of cattle smuggling injured in encounter

Gonda News: मुठभेड़ में गोतस्करी का आरोपी घायल

Thu, 24 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of cattle smuggling injured in encounter
कटरा बाजार। बनगांव के पास मंगलवार देर रात वाहनों की जांच के दौरान पुलिस और तीन संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मंगुरही निवासी कबीउल्लाह के पैर में गोली लग गई। उसके दो साथियों सुहेल और शमी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तमंचा, चाकू और बाइक बरामद करने का दावा किया है। घायल कबीउल्लाह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


टेपरा मंगुरही निवासी श्रवण कुमार शुक्ला ने 22 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसने गाय और बछिया को खेत में बांधा था। शाम को बछिया गायब मिली। उसने कुछ लोगों पर संदेह जताया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कटरा बाजार पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात बनगांव-कटरा बाजार मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। घिरता देख तीनों बाइक छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कबीउल्लाह के दाहिने पैर में गोली लगी। सुहेल और शमी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, कबीउल्लाह के पास से तमंचा और कारतूस तथा बाइक की डिकी से चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगुरही निचसयर निवासी कबीउल्लाह के खिलाफ पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तार सुहेल तेलिन पुरवा, कौड़हा जगदीशपुर और शमी मंगुरही का निवासी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed